Bhakti Quotes

Best Quotes On God In Hindi | भगवान पर ब्यूटीफुल कोट्स एंड थॉट्स

कंठ दिया कोयल को, तो रूप छीन लिया ।
रूप दिया मोर को, तो ईच्छा छीन ली।
ईच्छा दी इन्सान को, तो संतोष छीन लिया।
संतोष दिया संत को तो संसार छीन लिया।


दिया संसार चलाने देवी-देवताओं को,तो उनसे भी मोक्ष छीन लिया ।
मत करना गुरूर अपने आप पे भगवान ने तेरे जैसे और मेरे जैसे
न जाने कितनों को मिट्टी से बना के मिट्टी में मिला दिया।
क्षमा करने के लिए बड़ी हिम्मत चाहिए
इसलिए क्षमा से बड़ा कोई तप नहीं है।
जिसके पास संतोष है, वह हमेशा सुखी रहता है।
लालच से बड़ा कोई रोग नहीं क्योंकि इसका कोई
उपचार नहीं है, और दया से बड़ा कोई धर्म नहीं।
क्षमा करने के लिए बड़ी हिम्मत चाहिए
यहाँ एक मुस्कुराते चेहरे के पीछे हजार दुःख छिपे हैं,
कोई नहीं जानता कि वास्तव में एक आत्मा
किस हद पीड़ा से गुजर रही है।
इसलिये जितना संभव हो सके बिना
किसी का आंकलन किये उसका साथ दे दीजिए।
भक्ति और भरोसा इतना करो कि संकट
हम पर आए और चिंता भगवान करें।
परमात्मा दोनों तरह से आज़माता है,
देकर भी और लेकर।

कर्म : जैसा भी जीवन में डालोगे
वैसा ही लौट के वापिस मिलेगा।
दूसरों की परेशानी का आनंद ना लें
कहीं भगवान आपको वही गिफ्ट ना कर दे।
क्योंकि भगवान आपको वही देता है
जिसमें आपको आनंद मिलता है।
ईश्वर की न्याय की चक्की थोड़ी धीमी जरूर
चलती है पर पिसती बहुत बारिक है।
हीरा बनाया है ईश्वर ने हर किसी को
पर चमकता तो वही है जो
तराशने की हद से गुजरता है।
शरीर की थकान रात को
सुकून की नींद देती है।
और मन की थकान नींद और
सुकून दोनों छीन लेती है।